Haldwani News: आधी रात कोतवाली बाजपुर पहुंचे एसएसपी, औचक निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं,
हल्द्वानी, नवम्बर 28 -- Haldwani News: बाजपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और प्रभावी पुलिसिंग के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने शुक्रवार देर रात कोतवाली बाजपुर का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी के अचानक कोतवाली पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे एसएसपी मणिकांत मिश्रा बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे कोतवाली बाजपुर पहुंचे। उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मुस्तैदी परखी। साथ ही थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.