Haldwani News: आतिशबाजी से 35 लोग झुलसे, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी
हल्द्वानी, नवम्बर 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान लापरवाही के कारण शहर में 35 लोग पटाखों की चपेट में आकर झुलस गए। गनीमत यह रही कि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं थी। सभी घायलों को तत्काल अस्पतालों की इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। रविवार को दीपावली पर पटाखों से झुलसे मरीजों का अस्पतालों में पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। शहर के बेस अस्पताल में सबसे अधिक 25 मरीज पहुंचे, जबकि डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में 10 मरीज इमरजेंसी में इलाज के लिए आए। एसटीएच प्रबंधन ने त्योहार को देखते हुए पहले से ही डॉक्टरों की विशेष टीम गठित कर रखी थी, जिससे मरीजों को त्वरित और बेहतर इलाज मिल सका। यह भी पढ़ें- Almora News: दीवाली पर बेस अस्पताल में 24 घं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.