हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। नैनीताल जिले में 82 सरकारी वाहनों की फिटनेस वैधता खत्म होने के मामले में स्वास्थ्य महकमे से जुड़ी चौंकाने वाली हकीकत सामने आई है। हिन्दुस्तान की पड़ताल के बाद जब परिवहन विभाग की ओर से अनफिट घोषित आठ जीवनरक्षक एम्बुलेंस की स्थिति जांची गई, तो विभागीय बेरुखी और बजट की तंगी की बात सामने आई। सबसे बदहाल स्थिति सीएसआर के तहत मिली उस अत्याधुनिक एम्बुलेंस की है, जो पहाड़ के मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकती थी, लेकिन आज कबाड़ बनने की कगार पर है। सेंचुरी पेपर मिल की ओर से स्वास्थ्य विभाग को दी गई सचल एम्बुलेंस यूके 04 पीए 1858 एक आधुनिक मिनी ऑपरेशन थिएटर है। इसमें आपातकालीन प्राथमिक सर्जरी, जांच और स्कैनिंग तक की हाईटेक सुविधाएं मौजूद हैं। दूरदराज के पर्वतीय इलाकों में यह जीवनदायिनी बन स...