हल्द्वानी, जुलाई 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राज्य सरकार के सेवा सुशासन एवं समर्पण संकल्प के तहत खेल विभाग आज से 15 दिवसीय खेल पखवाड़ा मनाएगा। इसके तहत अलग-अलग खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि 18 जुलाई तक चलने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार में जसपाल राणा कुमाऊं मंडल ओपन शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जिसमें कुमाऊं मंडल के शीर्ष निशानेबाज अपना दमखम दिखाएंगे। 5 जुलाई को सुबह 5:30 बजे हल्द्वानी स्पोट्स स्टेडियम से साइकिल रेस एवं 6 बजे क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित होगी। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...