हल्द्वानी, नवम्बर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और ग्रेप के कड़े नियमों के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीएस-4 और उससे पुराने डीजल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस सख्ती का असर अब कुमाऊं से दिल्ली रूट पर दिखने लगा है, जिसके चलते परिवहन निगम ने हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो से दिल्ली संचालित होने वाली अपनी कई बस सेवाओं को आगामी आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आज रविवार से हल्द्वानी डिपो की लोकप्रिय एसी 'जनरथ सेवा' का संचालन पूरी तरह से बंद हो जाएगा, क्योंकि यह बस बीएस-4 मानक के अंतर्गत आती है। इस पाबंदी के कारण इस रूट पर एक साधारण बस पहले ही बंद की जा चुकी है, और अब जनरथ सेवा के पहिए भी थमने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़नी तय हैं। यह भी पढ़ें- Bagpat New...