Haldwani News: आज बुद्ध पार्क में होगी 'जनता कैबिनेट' की बैठक
हल्द्वानी, अक्टूबर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित करने की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में चल रहा आंदोलन सोमवार को नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को समर्थन देते हुए पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत अनशन पर बैठ गए। उन्होंने कहा, अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित नहीं हो जाती। हरीश रावत ने घोषणा की कि आज मंगलवार 12 बजे बुद्ध पार्क में 'जनता कैबिनेट' की बैठक होगी। पूर्व आईएएस अधिकारी विनोद प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों की राजधानी गैरसैंण के लिए वे संकल्पबद्ध हैं। इस मौके पर गोपाल दत्त कुमोड़ी, कार्तिक उपाध्याय, अंजू, कविता, देवेंद्र सालाकोटी, चतुर सिंह नेगी, आनंद कन्याल, कमलेश खंडूरी आदि रहे । यह भी पढ़ें- Almora News: अल्टीमेटम समाप्त,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.