Haldwani News: आईश्योरमीडिया के शिविर में 37 लोगों ने किया रक्तदान
हल्द्वानी, अगस्त 20 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। आईटी कंपनी आईश्योरमीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने हल्द्वानी सिटी ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में कंपनी के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान 37 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कंपनी के संस्थापक हरीश पांडे ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना और लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। भविष्य में भी इस तरह की सामाजिक पहल जारी रखेगी। कंपनी उत्तराखंड के स्थानीय युवाओं को आईटी, एआई और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में निशुल्क इंटर्नशिप और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.