हल्द्वानी, अगस्त 27 -- Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव और नशे की रोकथाम को लेकर गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हल्द्वानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के साथ उन्हें सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का संदेशवाहक एवं नेतृत्वकर्ता बनाना है। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। आईटीआई के प्राचार्य नितिन कुमार शर्मा, समन्वयक ललित मोहन आर्य, मोहन सिंह मेहरा, निखिल जोशी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...