हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: कालाढूंगी, संवाददाता। सेनानायक आईआरबी प्रथम ने पुलिस शहीद दिवस सप्ताह के तहत पुलिस मॉर्डन स्कूल में हुए चित्रकला/पोस्टर और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंगलवार को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी पुरस्कृत किया गया।चित्रकला व पोस्टर प्रतियोगिता में ग्रुप-ए में सार्थक ने पहला, जय आशीष व माही ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप-बी में रिद्धिमा शर्मा पहले, पल्लवी दूसरे, सानवी गोस्वामी ने तीसरा स्थान पाया। वाद-विवाद में रिद्धिमा शर्मा पहले, आदित्य जोशी दूसरे और भावना उपाध्याय, शानवी गोस्वामी तीसरे स्थान पर रहीं। सेनानायक डॉ .हरीश वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसके अलावा विद्यालय की अर्धवार्षिक परीक्षा म...