हल्द्वानी, अगस्त 16 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। अल्मोड़ा निवासी होटलकर्मी की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम सलपड़, दन्या अल्मोड़ा निवासी नंदा बल्लभ भट्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई 31 वर्षीय जगदीश चंद्र भट्ट हल्दूचौड़ में एक निजी होटल में कार्य करता था। 13 अगस्त की रात बरेली रोड में मोतीनगर के पास सामने से आई एक कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए चलाते हुए जगदीश को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई थी। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...