हल्द्वानी, सितम्बर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी। ग्राम सभा अनरपा (देवीधूरा) निवासी भाई-बहन अभय जोशी और मानशी जोशी पुणे, महाराष्ट्र स्थित छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय फन स्विमिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। दोनों भाई-बहन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। अभय और मानशी फल ठेकेदार बचीराम जोशी के नाती-नातिन हैं। उनके चाचा मनोज जोशी स्विमिंग के नेशनल प्लेयर होने के साथ पार्षद भी हैं। वे भी दोनों बच्चों के साथ प्रतियोगिता के लिए गए हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गिरीश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बसंत जोशी, वन पंचायत सदस्य गणेश जोशी, पूर्व प्रधान बिशन दत्त जोशी, लक्ष्मी दत्त जोशी और प्रकाश चंद जोशी समेत ग्रामीणों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। फोटो::

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...