Haldwani News: अल्पसंख्यक हुनर परिषद का उपाध्यक्ष शोएब का स्वागत
हल्द्वानी, अक्टूबर 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी। अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष शोएब अहमद का बुधवार को आजादनगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने स्वागत किया है। मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जहीर अंसारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजा कमल और जिला मंत्री शानू खान आदि भाजपा नेताओं ने शोएब को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। जहीर अंसारी ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और प्रभावी नेतृत्व से समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इन पहलों से आगामी चुनाव में भाजपा को भी मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.