हल्द्वानी, अगस्त 16 -- Haldwani News: नैनीताल। लैन्डो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला रविवार को बुल्स इलेवन और फास्ट अयारपाटी के बीच खेला गया। जिसमें अयारपाटा ने बुल्स इलेवन को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टीम की ओर से लोकेश पुजारी ने निर्णायक गोल किया। दूसरा सेमीफाइनल सोमवार को गैलेक्सी एफसी और किलर्स इलेवन के बीच खेला जाएगा। फाइनल 19 अगस्त को होगा। इस दौरान महासचिव मनोज जोशी, खीमराज देउपा, फुटबॉल सचिव पवन खडायत, शैलेन्द्र बर्गली, भूपेन्द्र बिष्ट, हरीश जोशी, वीरेन्द्र साह, जलज बर्मा, सचिन नेगी, शार्दुल नेगी, मनोज जगाती आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...