हल्द्वानी, अगस्त 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। अम्बिका विहार कॉलोनी में अनियंत्रित यातायात और जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय निवासियों ने प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। अम्बिका विहार विकास समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्तमान में दमुवाढूंगा से नैनीताल रोड को जोड़ने वाले अम्बिका विहार के आंतरिक मार्ग का उपयोग चालक अवैध बाईपास के रूप में कर रहे हैं। दिनभर आवासीय क्षेत्र से तेज रफ्तार से गुजरने वाले भारी व हल्के वाहनों के कारण कॉलोनी में हर समय भीषण सड़क दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। पूर्व में भी यहां कई लोग हादसों में चोटिल हो चुके हैं। समिति ने बारिश के दौरान कॉलोनी में होने वाले जलभराव के स्थ...