हल्द्वानी, अगस्त 23 -- Haldwani News: कोटाबाग, संवाददाता। अमर शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज डौनपरेवा कोटाबाग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, दर्जाधारी दिनेश आर्य, सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे समेत अन्य ने शहीद दीवान सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को नमन किया और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। सांसद भट्ट ने कहा कि 23 अगस्त 1945 को देश की खातिर शहीद दीवान सिंह ने अपना बलिदान दिया, जिन्हें हम कभी भुला नहीं सकते। विद्यालय प्रांगण में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। सांसद की ओर से वि...