हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- Haldwani News: विशेष: फर्जी आईडी से शुरू हो रही ठगी की कहानी, पहले दोस्ती फिर प्यार का इजहार इंस्टाग्राम-फेसबुक पर किशोरियों को बनाते हैं निशाना, धीरे-धीरे जीतते हैं भरोसा वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट से तैयार कर रहे अश्लील तस्वीरें, एआई टूल्स का दुरुपयोग न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, स्कूली छात्राएं भी शामिल संतोष जोशी

सोशल मीडिया पर किशोरियों को निशाना बनाने का तरीका हल्द्वानी। साइबर ठग अब सोशल मीडिया पर किशोरियों का ऑनलाइन पीछा कर उन्हें अपने जाल में फंसा रहे हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर पहले दोस्ती और फिर प्यार का इजहार कर भरोसा जीता जा रहा है। इसके बाद वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट और तस्वीरों का दुरुपयोग कर एआई टूल्स से अश्लील तस्वीरें तैयार करने और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ...