हल्द्वानी, अक्टूबर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में अब युवाओं से लेकर बुजुर्गों को पढ़ाई और प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। इसके लिए आईटीआई में शार्ट टर्म विशेष कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। राज्यभर में सबसे पहले हल्द्वानी आईटीआई में नवंबर से ये पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। जिसके लिए जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद प्रदेश के अन्य आईटीआई संस्थानों में भी कोर्स लागू होंगे। पहले चरण में 18 से 60 आयु वर्ग के लोगों को 300 घंटे की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। दरअसल, वर्तमान में आईटीआई में केवल नियमित प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को ही प्रशिक्षण दिया जाता है। युवाओं के अन्य क्षेत्रों का रुख करने के कारण आईटीआई में तय सीटों के सापेक्ष दाखिले पूरे नहीं हो पाते हैं। ऐसे में संस्थानों...