हल्द्वानी, अगस्त 21 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल गजेन्द्र सिंह सौन ने शुक्रवार को हल्द्वानी विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ में अव्यवस्थाओं पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। प्रधानाचार्य को व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार लाने के लिए एक महीने की मोहलत दी। निदेशक ने राजकीय इंटर कॉलेज कठघरिया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और विषय-संबंधित प्रश्न पूछे। छात्रों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...