Haldwani News: अपर निदेशक ने किए सवाल, छात्राओं ने बेबाकी से दिए जवाब
हल्द्वानी, अक्टूबर 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल गजेन्द्र सिंह सौन ने शुक्रवार को हल्द्वानी ब्लॉक के जीआईसी वनभूलपुरा और जीजीआईसी वनभूलपुरा का औचक निरीक्षण कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों से विषय आधारित सवाल-जवाब किए और उनके शैक्षणिक स्तर को परखा। छात्राओं ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। अपर निदेशक ने जीजीआईसी वनभूलपुरा में विद्यार्थियों के अधिगम स्तर की सराहना की। विद्यालय का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का 97 प्रतिशत रहा है। वर्तमान में विद्यालय में एक हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। दो दिन पूर्व ही ज्योति पंत ने विद्यालय में प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण किया है। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता यास्मीन ने अपर निदेशक के समक्ष विद्यालय की समस्याएं रखीं। अपर निदेशक ने शिक्षकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.