Haldwani News: अधिवक्ता पर पिस्टल तानने के मामले में मुकदमा
हल्द्वानी, अक्टूबर 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी में कार्यरत अधिवक्ता पर पिस्टल तानकर अपहरण का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिवक्ता की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच में जुट गई है। हल्द्वानी कोतवाली में अधिवक्ता गर्वित जोशी ने तहरीर देकर कहा था कि बीते शनिवार की सुबह करीब 9:40 बजे वह अपनी स्कूटी से प्रेमपुर लोशज्ञानी से न्यायालय जा रहे थे। आरोप लगाया कि रास्ते में घर के पास निर्माण कार्य के चलते वह स्कूटी लेकर खड़े थे, इसी दौरान कौशल चौहान नामक व्यक्ति वहां पहुंचा और उन्हें धमकाया। आरोप है कि इसके बाद पिस्टल दिखाकर उनका पीछा किया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने पिस्टल के दम पर उनके अपहरण करने का प्रयास किया। पीड़ित ने कहा कि आरोपी ने खुद को वकील भी बताया। एसएचओ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.