Haldwani News: अधिवक्ता डॉ. वरुण भाकुनी ने की पीएचडी
हल्द्वानी, नवम्बर 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता डॉ. वरुण प्रताप सिंह भाकुनी ने विधि विषय में पीएचडी की उपाधि हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने मदरहुड यूनिवर्सिटी रुड़की से चार साल के शोध के बाद अंतिम मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। उनका शोध आधुनिक दौर में निजता के अधिकार (राइट टू प्राइवेसी) पर केंद्रित रहा। शोध कार्य प्रोफेसर डॉ. नलनीश चंद्र सिंह के मार्गदर्शन में पूरा हुआ। डॉ. भाकुनी ने अपनी सफलता का श्रेय स्वर्गीय माता-पिता डॉ. भूपाल सिंह भाकुनी और चंद्रावती भाकुनी, विधि विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. जेएसपी श्रीवास्तव और पत्नी श्यामभावी भाकुनी को दिया। विधायक सुमित हृदयेश, डॉ. हिमानी भाकुनी समेत परिजनों ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.