हल्द्वानी, नवम्बर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम ने शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर जज फार्म से लगे क्रियाशाला क्षेत्र में सड़क पर लगाए गए ठेले हटाए। इस दौरान अतिक्रमण कर सामान बेच रहे पांच लोगों का चालान कर पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही दो वाहनों का सामान भी जब्त किया गया। सड़क पर अतिक्रमण कर सामान बेचने की शिकायत पर नगर निगम की टीम क्रियाशाला क्षेत्र पहुंची। जांच के दौरान अतिक्रमण मिलने पर पांच लोगों के चालान काटे गए। नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने निर्देश दिए कि फेरी लगाने वाले निगम के लाइसेंस के अनुसार ही सामान बेचें। सड़क पर एक जगह अतिक्रमण कर सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों को अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। अ...