Haldwani News: अक्षित और वैभव ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण
हल्द्वानी, अगस्त 10 -- Haldwani News: रामनगर। गौलापार में 8 और 9 अगस्त को आयोजित 22वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रामनगर ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्योरुगी के सब-जूनियर वर्ग में अक्षित और वैभव ने स्वर्ण, उज्जवल और विराज ने कांस्य, कैडेट वर्ग में हिमांशु, आदित्य नेगी, भूमिका रावत और खुशी सिंह ने स्वर्ण, मोहित पांडे ने कांस्य, ऋतिक ने रजत पदक जीता। हार्दिक खड़का, जानवी शर्मा और नंदिनी रावत ने स्वर्ण, विपिन और विराट ने रजत, याशिका ने रजत पदक जीता। सीनियर वर्ग में कला रावत और मौ. रहबर ने स्वर्ण, मेहक और हार्दिक ने रजत पदक जीता। पूमसे में नंदिनी और आराध्या दांगी ने स्वर्ण, याशिका जोशी ने रजत पदक जीता। ग्रुप पूमसे में नंदिनी रावत, याशिका और हेमा की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.