नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- Harchat 2026 kab hai: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हरछठ का त्योहार मनाया जाता है। इस साल हरछठ 2 सितंबर 2026, बुधवार को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। इस दिन महिलाएं अपने संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए उपवास रखती हैं। इसे हलछठ, हलषष्ठी, ललई छठ या ललही छठ के नाम से भी जानते हैं। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से संतान की संकटों से रक्षा होती है। हरछठ व्रत में महिलाएं अपने हर पुत्र के लिए छह छोटे मिट्टी के बर्तनों में पांच या सात भुने हुए अनाज या मेवा भरती हैं। इस व्रत में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के साथ ही कुछ व्रत नियमों का पालन भी अनिवार्य होता है। अगर आप व्रत करने वाली हैं, तो जानें हरछठ व्रत में किन बातों या नियमों क...