हाजीपुर, अगस्त 27 -- Hajipur News: औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की शाम ऑक्सीजन गैस फैक्ट्री के पास छापेमारी कर 8.97 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक तस्कर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार दोनों तस्कर औद्योगिक क्षेत्र थाना के वीर चुहरमल 25 कुरवा गांव निवासी उमेश पासवान के पुत्र विक्की कुमार एवं चक धनौती चौरसिया चौक निवासी रामबली पासवान के पुत्र अमन कुमार बताए गए हैं। भागने वाला युवक गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के करणपुरा गांव निवासी प्रेम शाह के पुत्र राकेश कुमार उर्फ कटेसर बताया गया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने तस्करों से पूछताछ की वहीं पुलिस ने दोनों तस्करों से पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह जानकारी औद्योगिक थानाध्यक्ष अरव...