हाजीपुर, अक्टूबर 9 -- Hajipur News: मद्य निषेध पटना तथा जिला आसूचना इकाई की गुप्त सूचना के आधार पर बिदुपुर थाने पुलिस ने छापामारी कर 48 किलो गांजा एवं एक दोनाली राइफल के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला तस्कर बिदुपुर थाना क्षेत्र दाउदनगर वार्ड नंबर 07 निवासी मो.चांद की पत्नी रानी खातुन बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी एसएसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि वैशाली पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ के सेवन एवं बिक्री पर रोकथाम तथा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को बिदुपुर थाना को मद्य निषेध पटना तथा जिला आसूचना इकाई के माध्यम से गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि द...