हाजीपुर, अगस्त 20 -- Hajipur News: गंगा ब्रिज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 10 के पास एक मिठाई दुकान में छापेमारी कर 30 लीटर स्प्रिट के साथ मिठाई दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मिठाई दुकानदार गंगा ब्रिज थाना के तेरसिया वार्ड 13 निवासी लाल मोहन राय के पुत्र अवधेश कुमार बताया गया। पुलिस ने मिठाई दुकानदार के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष दीपक कुमार को गुप्त सूचना मिली कि पाया नंबर 10 से पूर्व करीब 300 मीटर दूरी पर एक मिठाई दुकान है। जहां स्पिरिट छुपा कर रखा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हु...