हाजीपुर, जुलाई 1 -- Hajipur News: सदर थाना और बिदुपुर थाने की पुलिस ने दो हीरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। बिदुपुर थाने की पुलिस ने 23 ग्राम व सदर थाने की पुलिस ने 06 ग्राम हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस की कार्रवाई सदर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बलवा कुंआरी गांव के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के पास से 06 ग्राम कोटा और नगद रुपए बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर स्थानीय थाना क्षेत्र के चकैया गांव निवासी चंद्रिका राय के पुत्र पिंटू कुमार बताया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

गुप्त जानकारी और गिरफ्तारियां मिली जानकारी के अ...