हाजीपुर, अगस्त 11 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर साइकल रैली, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विकास कुमार के निर्देश पर विद्यालयों में आयोजित रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महुआ के स्कूलों में निकाली गई तिरंगा साइकिल यात्राप्रतियोगिताएँ और प्रतिभा प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय सुल्तानपुर में तिरंगा रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छत्राओं ने चित्रकला में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उच्च माध्यमिक विद्यालय सुलतानपुर, मध्य विद्यालय वाजितपुर चकस्तूरी, उत्क्रमित म...