Hajipur News: 'सहयोग शिविर' में पहुंची डीएम, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
हाजीपुर, जुलाई 21 -- Hajipur News: डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ गवर्नमेंट सर्विसेज की अवधारणा के अनुरूप 'सहयोग शिविरों' में मंगलवार को जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने भगवानपुर प्रखंड के मियांबैरों और शाहमियां रोहुआ पंचायत में आयोजित 'सहयोग शिविर' का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का डीएम ने अवलोकन किया तथा अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया की जानकारी ली। कहा कि 'सहयोग शिविर' का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके गांव एवं पंचायत स्तर पर ही सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.