हाजीपुर, अक्टूबर 29 -- रील में पुलिस वाहन के इस्तेमाल पर सवाल Hajipur News: 'हमर नेता विधायक से पहचान है, तुमसे ज्यादा मेरा भाई बलवान है...' भोजपुरी गाने पर बनाई गई रील में महनार थाने की गाड़ी दिखाई देने के बाद सरकारी वाहन के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में थाने की गाड़ी के साथ भोजपुरी गाने पर रील बनाई गई है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो महनार थाना क्षेत्र के इशाकपुर गांव निवासी रवि कुमार के हैं। वह महनार थाने में निजी चालक के रूप में कार्यरत है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित युवक थाने की गाड़ी लेकर अपने घर और आसपास के इलाके में घूमता है। पुलिस वाहन के साथ भोजपुरी गानों पर रील बनाए जाने से यह सवाल उठ रहा है कि सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल किसकी अनुमति से किया गया। वाहन सरकारी ड्यूटी पर था या नि...