हाजीपुर, अक्टूबर 17 -- वैशाली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई Hajipur News: हाजीपुर। निज संवाददाता जिले में 'नशा मुक्त वैशाली अभियान' के तहत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के तहत शनिवार को सराय थाना क्षेत्र के फतेहपुर फुलवरिया में मद्यनिषेध विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान कुल छह बोरियों से 360 लीटर देसी शराब बरामद की गई। अवैध शराब के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है,ताकि जिले में शराब के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। मामले में संबंधित तथ्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित ...