Hajipur News: 'एक पेड़ मां के नाम' थीम पर महनार नप कार्यालय परिसर में पौधरोपण
हाजीपुर, सितम्बर 29 -- Hajipur News: नगर परिषद महनार कार्यालय परिसर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' थीम पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अलग-अलग प्रजातियों के करीब 40 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में नगर परिषद के पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, कर्मियों और आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पौधरोपण के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के महत्व पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। मौके पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार, नगर प्रबंधक रितेश कुमार,नगर सभापति रमेश कुमार राय, उप सभापति लैला देवी, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी कुमार गौरव सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.