Hajipur News: 'अर्नब' तूफान के बाद खिली धूप तो किसानों ने ली राहत की सांस
हाजीपुर, नवम्बर 1 -- बारिश थमने और धूप निकलने से किसानों को राहत Hajipur News: 'अर्नब' तूफान से लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश थम गई है। रविवार को मौसम में सुधार होने के साथ सुबह 10 बजे धूप खिली। लगातार बारिश के कारण खेतों में जलभराव और नमी से किसान परेशान थे, लेकिन रविवार को किसानों ने धूप खिलने से बाद राहत की सांस ली है। धूप निकलने से खेतों में जलभराव धीरे-धीरे सूखने की उम्मीद जगी है। बारिश के कारण खेतों में तैयार खरीफ की मुख्य फसल धान की फसल जमीन पर गिर गई थी। इससे धान के दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने से किसान चिंतित हैं। धूप खिलने से तैयार धान की फसल का फिर से कटनी की तैयारी किसान करेंगे। जिन खेतों में अधिक जलभराव हो गया है दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने और कटनी में परेशानी को लेकर किसान चिंतित हैं। पहले से किसान खेतीहर मजदूर की कमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.