हाजीपुर, सितम्बर 27 -- Hajipur News: हाजीपुर। नगर संवाददाता तिसीऔता थाना क्षेत्र के मौना चौक पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान करीब एक महीने बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान चंद्रदीप पासवान पिता जीनस लाल पासवान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नीलो रूकुंदपुर तिसिऔता थाना क्षेत्र के रहने वाला था।

घटना का विवरण इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, वह मूल रूप से बलिगांव थाना क्षेत्र के रहने वाला था और फिलहाल नीलो पंचायत में रहता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग एक महीने पहले सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों लगातार इलाज करवा रहे थे, लेकिन लंबी चिकित्सीय देखरेख और इलाज के क्रम में एक महीने बाद उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस का बयान इस पूरे मामले को लेकर हैरानी की बात यह है कि घटना के संबंध में अब त...