हाजीपुर, नवम्बर 1 -- छठ पूजा के लिए घाटों पर तैयारियां Hajipur News: महापर्व छठ को लेकर हाजीपुर नगर परिषद ने चयनित सभी घाटों पर और घाट की ओर जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई शुरू कर दी है। नगर परिषद क्षेत्र एवं गंडक नदी के किनारे कुल 25 घाटों पर छठ पूजा की जाएगी। इसको लेकर नगर परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। घाटों की साफ सफाई को लेकर नगर परिषद के कर्मी लगे हुए हैं। विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार छठ घाटों पर लाइटिंग, कंट्रोल रूम, वॉच टावर एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं सभी घाटों पर डबल लेयर में बैरिकेडिंग की जाएगी। 25 घाटों पर 175 सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। छठ पूजा के दौरान सुरक्षा एवं किसी अप्रिय घटना को रोकने को लेकर ये सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए भी तैयारी की जा रही है और सीसीटीवी कहां-कहां और किस क्षेत्र में...