हाजीपुर, जुलाई 7 -- Hajipur News: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को हाजीपुर समाहरणालय स्थित अनुमंडल कार्यालय से एक लिपिक को रंगेहाथ दबोचा। वह जन वितरण प्रणाली दुकान के लाइसेंस बहाली की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में दो हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लिपिक स्वर्गीय अखिलेश झा का पुत्र सुमन सौरभ बताया गया है। उसका पैतृक घर बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर एवं वर्तमान पता नगर थाना क्षेत्र के महारानी चौक है। क्लर्क सुमन सौरभ को कुछ वर्ष पहले ही पिता की मौत होने के बाद अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। इस संबंध में बताया गया कि सुमन सौरभ की बहाली चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में हुई थी, लेकिन डिपार्टमेंटल प्रमोशन पाकर कुछ महीने पहले ही एसडीओ कार्यालय में लिपिक का कार्यभार संभाला था।

शिकायत और जांच इस संबंध में बताया गया...