हाजीपुर, अगस्त 10 -- Hajipur News: सरस्वती विद्या निकेतन,बीएसजेएस 2, राघोपुर में सोमवार प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पिबीएल एवं पियर लर्निंग विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों, मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान एफएलएन तथा बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग और पियर लर्निंग कार्यशाला में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि पियर लर्निंग के माध्यम से प्रोजेक्ट आधारित अधिगम को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को समूह में कार्य करने, एक-दूसरे से सीखने, विचार साझा करने, समस्याओं के समाधान खोजने तथा अपने अनुभवों के आधार पर सीखने के अवसर उपलब्ध कराने की रणनीतियों पर चर्चा ...