हाजीपुर, सितम्बर 11 -- Hajipur News: वैशाली के ऐतिहासिक चौमुखी महादेव मंदिर परिसर में हरतालिका तीज पर्व के अवसर पर 14 सितंबर सोमवार को सामूहिक पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के आचार्यों द्वारा व्रतियों को विधि-विधान के साथ सामूहिक रूप से पूजा कराई जाएगी। पूजा को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- हरतालिका तीज पर भद्रा का साया रहेगा या नहीं? जानें पूजन के लिए सुबह-शाम का उत्तम मुहूर्तहरतालिका तीज का महत्व मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य अमीरनाथ मिश्रा एवं आचार्य सतीश मिश्रा ने बताया कि हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु,अखंड सौभाग्य और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखती हैं। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: हरतालिका ...