हाजीपुर, अक्टूबर 8 -- हथिया की बारिश से किसानों को राहत, महुआ में जल जमाव Hajipur News: अंतिम समय में जाने के दौरान हथिया नक्षत्र ने उदारता दिखाई तो एक ओर किसान बाग बाग हुए हैं। वहीं दूसरी ओर महुआ नगर परिषद के लोग कादो कीचड़ में जीने को मजबूर हो गए हैं। बुधवार की रात शुरू हुई हथिया नक्षत्र की बारिश गुरुवार की सुबह तक होती रही। जिसके कारण धान उत्पादकों को काफी फायदा मिली है। इस बारिश से फसल को संजीवनी मिलने के साथ आगामी रबी फसल को भी फायदा पहुंचेगा। किसानों ने बताया कि हथिया नक्षत्र को लंबा समय बीत जाने तक बारिश नहीं होने के कारण वे लोग हताश थे। उन्होंने बताया कि बारिश की कमी के कारण पंपिंग सेट जलाकर फसल को सिंचाई तो कर रहे थे,लेकिन उससे फायदा नहीं मिल रहा था। धान की फसल के लिए बारिश का होना महत्वपूर्ण माना गया है। खासकर हथिया नक्षत्र की ब...