Hajipur News: हथियार के बल पर जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप
हाजीपुर, जुलाई 18 -- Hajipur News: जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत में दबंगों पर हथियार के बल पर जमीन पर कब्जा कर झोपड़ी खड़ी करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर प्रशासन से जमीन खाली कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित अशेसर कुमार ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके पिता ने करीब 29 डिसमिल जमीन खरीदी थी। बाद में सरकारी अमीन से जमीन की नापी कराकर पिलर भी लगवा दिया था। इसके बावजूद पड़ोसी सुरेंद्र राय, होली राय एवं रौशन कुमार ने कथित रूप से हथियार के बल पर लगभग दो डिसमिल जमीन पर जबरन कब्जा कर झोपड़ी बना ली है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: मारपीट-धमकी देने का आरोप रमेश भगत
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.