हाजीपुर, अगस्त 24 -- Hajipur News: हथसारगंज में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का सोमवार को नगर परिषद की सभापति डॉ.संगीता कुमार ने फीता काट कर उद्धाटन किया। इसके निर्माण करीब 38.31 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इस सामुदायिक भवन से स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। उद्धाटन समारोह को संबोधित करते हुए सभापति ने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और यहां विभिन्न सामाजिक कार्य एवं कार्यक्रम आसानी से संपन्न हो सकेंगे। नगर परिषद का प्रयास है कि शहर के प्रत्येक वार्ड में इस तरह के सामुदायिक भवन उपलब्ध हों, ताकि लोगों को अपने आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। शहर को सुंदर और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। प्रयास है कि शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक ल...