हाजीपुर, अगस्त 6 -- Hajipur News: सदर अस्पताल परिसर से हथकड़ी की रस्सी काटकर फरार हुए नाबालिग बाइक चोर को औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर न्यायालय में भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सोमवार को सुल्तानपुर गांव के पास से बाइक चोरी के आरोप में एक नाबालिग को हिरासत में लिया था। जो बिदुपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। औद्योगिक थाना की पुलिस पूछताछ के बाद बीते मंगलवार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया था। इसी दौरान नाबालिग ने पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी में लगी रस्सी काट दी और अस्पताल परिसर से फरार हो गया था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया,लेकिन वह फरार हो गया...