हाजीपुर, अगस्त 14 -- Hajipur News: हाजीपुर । नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वैशाली जिले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में वैशाली पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग मामलों में 66 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वहीं यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने 01 लाख 50 हजार का जुर्माना लगाया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने शुकवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या के कांड में 01, दहेज अधिनियम में कांड में 02,अपहरण के कांड में 03, चोरी के कांड में 03, हत्या के प्रयास कांड में 10, उत्पाद अधिनियम कांड 15 एवं अन्य कांड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने 28 वारंट एवं 64 कुर्की का निष्पादित किया। अवैध मादक पदार्थ के विरोध छापेमारी...