हाजीपुर, अगस्त 12 -- Hajipur News: पुलिस के अत्यधिक प्रयास के कारण जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पूर्वी पंचायत में रास्ते के विवाद को लेकर गोली मारकर एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या कर दिए जाने मामले के एक प्राथमिक अभियुक्त राघोपुर पूर्वी पंचायत निवासी श्याम नंदन राय पिता फागुनदेव राय ने बुधवार को माननीय व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में आत्मसमर्पण किया। यह जानकारी जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा द्वारा दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को रास्ते के पिलर उखाड़ने के विवाद को लेकर श्याम नंदन राय ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर हरिवंश राय को बाई आंख में गोली मार दी। गोली लगते ही हरिवंश राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी शोर शराबा करते हुए दक्षिण दिशा की ओर भाग निकले। बीच बचाव के दौरान एक महिला भी घायल हो गई। बताया जाता...