हाजीपुर, अक्टूबर 4 -- Hajipur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताल सेहान चेहराकलां में पदस्थापित प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक वरुण कुमार पर भ्रष्टाचार,गबन और मरीजों-कर्मचारियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत छौड़ाही के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा था। ग्रामीणों द्वारा सौंपे आवेदन में स्वास्थ्य प्रबंधक वरुण कुमार पर 09 गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोपों में दवा का गबन, मरीजों का शोषण, विकलांग सर्टिफिकेट के नाम पर पैसे मांगना, परिवार नियोजन की सुविधा से वंचित करना, कर्मचारियों को धमका कर अवैध वसूली, प्रसव वाली महिलाओं से अवैध राशि लेना और 10 साल से एक ही जगह जमे रहकर मनमानी करना शामिल है। ग्रामीणों ने पत्र में मांग की थी कि सीएचसी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य प्रबंधक का तत्काल स्थानांतरण किया जाए। अन्यथा...