हाजीपुर, अक्टूबर 22 -- नदी और जलस्रोतों की स्वच्छता के लिए अभियान Hajipur News: जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली द्वारा निर्धारित कैलेंडर एवं जिला गंगा समिति की अध्यक्ष-सह-जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित इस अभियान का उद्देश्य गंगा,उसकी सहायक नदियों एवं अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के साथ आमजन को उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला गंगा समिति,वैशाली एवं नगर निकायों के संयुक्त तत्वावधान में नगर पंचायत जंदाहा एवं नगर पंचायत पातेपुर में नदी एवं अन्य जलस्रोतों के किनारे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ड...