हाजीपुर, अक्टूबर 23 -- Hajipur News: बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर वैशाली जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों को सील कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। सीमावर्ती मार्गों पर आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहन तलाशी ली गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई,ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। एसएसपी के निर्देश पर जिले की सीमा से सटे सभी चेक पोस्टों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई थी। वहां बैरिकेडिंग लगाकर प्रत्येक वाहन की जांच की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: कोसी स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, होटल-लॉज और हॉस्टलों में देर रात जांच अभियान -घनश...