हाजीपुर, जुलाई 8 -- Hajipur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में जारी विवादों के बीच स्थानीय विधायक महेंद्र राम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। विधायक के अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं को देखने के साथ-साथ स्वास्थ्य केंद्र से सटे एएनएम और जीएनएम संस्थान का भी निरीक्षण किया।

छात्राओं की शिकायतें निरीक्षण के दौरान जीएनएम कॉलेज की छात्राओं ने विधायक के सामने अपनी शिकायतें रखीं। छात्राओं ने जीएनएम कॉलेज की प्राचार्या रिंकी कुमारी पर अत्यंत गंभीर आरोप लगाते हुए विधायक को एक लिखित आवेदन सौंपा। छात्राओं का आरोप है कि प्रैक्टिकल परीक्षा में अच्छे अंक देने के नाम पर उनसे अवैध रूप से पैसों की मांग की जा रही है। इस शिकायत के बाद संस्थान परिसर में हड़कंप मच गया।

वि...