हाजीपुर, जुलाई 21 -- Hajipur News: प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक कंचनपुर में पदस्थापित एक विशिष्ट शिक्षक के द्वारा ऑन लाइन उपस्थिति बनाने के बाद गायब रहने और पठन पाठन में रुचि नहीं लेने की लिखित शिकायत एचएम ने जिला पदाधिकारी सहित विभाग के वरीय पदाधिकारियों से की है।

शिक्षक के खिलाफ आरोप एचएम संजीव कुमार ने लिखित शिकायत में विशिष्ट शिक्षक बालेश्वर प्रसाद सिंह के विरुद्ध आरोप लगाए है कि पठन पाठन में रुचि नहीं लेने और घर अनियमितता करने के विरुद्ध उचित कारवाई करने की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन हाजिरी बनाकर गायब रहने और कुछ घंटे बाद आना, यदि वर्ग में गए भी तो पठन पाठन नहीं करना, उनसे एवं शिक्षकों से किसी बात पर उलझ जाना उनकी आदत है,जिस कारण विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहे है।

संस्थानिक प्रतिक्रिया उन्ह...